Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेसबुक सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर नरेन्द्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

Advertiesment
Facebook
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक के सर्वे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पछाड़ कर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।
 
फेसबुक की ओर से कराए गए सर्वे में मोदी को 4 करोड़ 35 लाख लोगों ने उनका निजी फेसबुक अकाउंट पंसद किया है जबकि एक करोड़ 37 लाख लोगों ने उनके संस्थागत फेसबुक अकाउंट ‘प्राइममिनिस्टर ऑफ इंडिया’ को  लाइक किया।
 
फेसबुक के सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प दूसरे स्थान पर रहे हैं और 2 करोड़ 30 लाख लोगों ने उनके निजी फेसबुक अकाउंट को पसंद किया है जबकि तीसरे स्थान पर रही जॉर्डन की रानी रानिया के फेसबुक अकाउंट को 1 करोड़ 69 लाख लोगों ने पसंद किया है।
 
1 जनवरी 2019 को ब्राजील के राष्ट्रपति का पद संभालने वाले जैर बोलसोनारो की रैंकिंग में भी उछाल आया है और वे गत 12 महीनों के दौरान दुनियाभर के नेताओं से आगे रहे हैं। फेसबुक पर उनके 14.5 करोड़ दोस्त हैं, जो ट्रम्प के 8 करोड़ 4 लाख फेसबुक दोस्त के मुकाबले लगभग दोगुनी संख्या है।
 
यह सर्वे वैश्विक संचार एजेंसी बर्सन कोहन एंड वोल्फ (बीसीडब्ल्यू) द्वारा शुरू की गई ‘ट्विप्लोनमेसी सीरीज’ का हिस्सा है। एजेंसी ने 2017 में राष्ट्रीय एवं सरकारी प्रमुखों तथा 50 से अधिक विदेश मंत्रियों के 962 फेसबुक के ‘क्राउडटंगल टूल’की गतिविधियों पर डाटा जारी करने की शुरुआत की थी।
 
एजेंसी के अध्यन के अनुसार केन्या के उहुरू केन्याटा 36 लाख लाइक्स के साथ उप-सहारा अफ्रीका में सबसे लोकप्रिय बने हैं। उन्होंने यह उपलब्धि घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो से को पछाड़ कर हासिल की है, जिनके फेसबुक पर 16 लाख लोग फॉलोअर्स हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Score CSK vs RR : चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच का ताजा हाल