Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खिलौना चबाने से टूटा टाइगर का दांत, सोने का लगाया...

हमें फॉलो करें खिलौना चबाने से टूटा टाइगर का दांत, सोने का लगाया...
, शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (10:00 IST)
हमने अक्‍सर इंसानों के दांत टूट जाने के बाद सोने, चांदी या किसी और तरह के दांत लगाने के बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन जर्मनी के मासवीलर शहर में एक बाघिन का आगे का दांत खिलौना चबाने के कारण टूट जाने से उसकी जगह सोने का दांत लगाया गया है। वह अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती सी नजर आती है।

खबरों के मुताबिक, बाघ के नुकीले दांत शिकार के लिए किसी भी चीज को फाड़ देने में सक्षम होते हैं। इटली के तस्करों से 5 साल पहले आजाद कराई गई बंगाल टाइगर कारा को इस महीने 2 सर्जरी कर सोने का दांत लगाया गया है। अगस्त में खिलौना चबाने से उसका आगे का दांत टूट गया था।

सर्जरी के 3 सप्ताह बाद वह सामान्य हो गई। पहली सर्जरी में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा, जबकि दूसरी सर्जरी के दौरान लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा। 3 सप्ताह तक उसे बिना हड्डी का मांस खाने को दिया गया।

दांत लगने के बाद कारा काफी दिनों तक उसे चाटती रही, क्योंकि धातु के नए दांत के प्रति वह असहज महसूस कर रही थी। अब वह अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती सी नजर आती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी के साहसी कदमोंं से खुश हुए अमेरिकी सांसद