Publish Date: Wed, 18 Oct 2017 (15:32 IST)
Updated Date: Wed, 18 Oct 2017 (15:34 IST)
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी का हवाई अड्डे की विमान सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले केपटाउन शहर का यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।
पुलिस प्रवक्ता विश नैडू ने कहा कि इस गोलीबारी करने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। प्रवक्ता के अनुसार यह गोलीबारी हवाई अड्डे के सुरक्षा द्वारों के कुछ दूरी पर हुई है। (वार्ता)