Publish Date: Thu, 06 Oct 2022 (08:06 IST)
Updated Date: Thu, 06 Oct 2022 (08:16 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के सिटी हॉल में एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम में कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस दर्दनाक घटनाक्रम में मेयर समेत 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शूरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया जा रहा है?
मीडिया खबरों के अनुसार, गुरुवार सुबह मैक्सिकन सिटी हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में अचानक एक अनजान शख्स घुसता है और अंधाधुंध गोलीबारी करने लगता है। गोलीबारी में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 8 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मारे गए लोगों में मेयर कॉनराडो मेंडोज़ा, उनके पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा और शहर के अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। हमले के बाद हमलावर फरार हो गया।
आपराधिक समूह लॉस टकीलेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई थी।