Publish Date: Tue, 04 Oct 2022 (19:50 IST)
Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 (19:55 IST)
स्टॉकहोम। फ्रांस के एलेन एस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन एफ क्लॉजर और ऑस्ट्रिया के एंटोन जिलिंगर ने क्वांटम सूचना विज्ञान पर उनके काम के लिए भौतिकी में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को इस आशय की घोषणा की। इस वर्ष की पुरस्कार राशि 1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 9,20,000 अमेरिकी डॉलर) है जिसे तीनों पुरस्कार विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया।
अकादमी ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार उनके 'उलझे हुए फोटॉन के साथ प्रयोग, बेल असमानताओं के उल्लंघन को स्थापित करने और अग्रणी क्वांटम सूचना विज्ञान' के लिए दिया गया है। बयान में कहा गया कि उनके परिणामों ने क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक के लिए रास्ता साफ कर दिया है।
आस्पेक्ट का जन्म 1947 में फ्रांस के एजेन में हुआ और वे पेरिस-सैकले विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। क्लॉसर (80) अमेरिका में जेएफ क्लॉसर एंड एसोसिएट्स में एक शोध भौतिक विज्ञानी हैं। इसी तरह जिलिंगर (77) वियना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। इस वर्ष की पुरस्कार राशि 1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 9,20,000 अमेरिकी डॉलर) है जिसे तीनों पुरस्कार विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा।Edited by: Ravindra Gupta(वार्ता)