Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नोबेल विजेता पेनरोज बोले, 'बिग बैंग' से वर्तमान ब्रह्मांड की शुरुआत नहीं हुई थी

हमें फॉलो करें What is a black hole
, मंगलवार, 10 मई 2022 (21:47 IST)
कोलकाता। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गणितीय भौतिक वैज्ञानिक रोजर पेनरोज ने कहा है कि वर्तमान ब्रह्मांड की शुरुआत 'बिग बैंग' से नहीं हुई थी और वर्तमान ब्रह्मांड से पहले भी एक ब्रह्मांड था।
 
पेनरोज ने सोमवार को साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स में आयोजित एक कार्यक्रम को ऑक्सफोर्ड से डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि पुराने ब्रह्मांड के अवशेष वर्तमान 'ब्लैक होल' और आकाश में कुछ विद्युत चुम्बकीय विकिरण 'स्पॉट' में देख जा सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि वास्तव में मौजूदा ब्रह्मांड से पहले एक और ब्रह्मांड मौजूद था और बिग बैंग से उस ब्रह्मांड का अंत परिलक्षित होता है। पिछले ब्रह्मांड के साक्ष्य अब भी देखे जा सकते हैं। पेनरोज ने कहा कि इसी प्रकार लाखों वर्षों के बाद इस मौजूदा ब्रह्मांड के स्थान पर एक नया ब्रह्मांड होगा और मौजूदा ब्रह्मांड के निशान 'ब्लैक होल' में रह जाएंगे।
 
पेनरोज अभी ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं और मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के समकालीन हैं। उन्हें 'ब्लैक होल' पर उनके शोध के लिए 2020 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाउडस्पीकर विवाद : राज ठाकरे का CM उद्धव को पत्र- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें, सत्ता तो आती और जाती रहती है, आपके साथ भी वही होगा