Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 11 April 2025
webdunia

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड में गोलीबारी, 6 की मौत, 31 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें US independence day parade
, मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (07:29 IST)
शिकागो। अमेरिका में इलिनोइस के उत्तरी उपनगर शिकागो के हाईलैंड पार्क में सोमवार सुबह स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। सुरक्षा बलों ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
 
परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी लेकिन गोलीबारी की वजह से 10 मिनट बाद ही रोक दी गई थी। हमलावर ने एक स्टोर की छत से अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे वहां हड़कंप मच गया। परेड स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
 
शहर के अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध हमलावरों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है और वह श्वेत व्यक्ति है। लोगों को सलाह दी गई कि वे शहरी इलाकों से बचें और आस-पास के स्थानों में शरण लें।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने इलिनोइस के उत्तरी उपनगर शिकागो के हाइलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी पर दुख जताया है। बाइडेन ने कहा कि जिल और मैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बेहूदा घटना से स्तब्ध हैं। मैंने गवर्नर प्रित्ज़कर और मेयर रोटरिंग से बात की है और उन्हें संघीय सरकार के पूर्ण समर्थन की पेशकश की है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में पहले बंदूक सुधार कानून पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन अभी और भी काम करना है। मैं बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ना नहीं छोड़ूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Firing In USA: शिकागो के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग, 6 की मौत, 24 घायल