Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 5 March 2025
webdunia

अमेरिकी हवाईअड्डे पर गोली चलने से मची अफरा-तफरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिकी हवाईअड्डे पर गोली चलने से मची अफरा-तफरी
, रविवार, 21 नवंबर 2021 (10:04 IST)
अटलांटा। अटलांटा के हवाईअड्डे के सुरक्षा जांच क्षेत्र में शनिवार को दुर्घटनावश बंदूक चल जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
हार्टसफिल्ड जैक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने ट्विटर पर बताया कि हवाईअड्डे में कोई हमलावर नहीं है। यह घटना दोपहर को करीब डेढ़ बजे सुरक्षा जांच क्षेत्र में हुई। बंदूक चलने की आवाज और उसके कारण मची अफरा-तफरी के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले। देश के अन्य हिस्सों से अटलांटा आने वाले विमानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया।
 
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कोई यात्री और कर्मचारी खतरे में नहीं हैं। हवाईअड्डे पर सामान्य परिचालन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहाल हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में बंदूक की नोक पर नीतीश कुमार की 'पकड़ौआ शादी', वायरल हुआ वीडियो