Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रांस : महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन में हिंसा, 110 लोग घायल

हमें फॉलो करें फ्रांस : महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन में हिंसा, 110 लोग घायल
पेरिस , रविवार, 2 दिसंबर 2018 (11:13 IST)
पेरिस। फ्रांस में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी, महंगाई और कर वृद्धि को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 110 लोग घायल हो गए हैं जिसमें 20 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
 
फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफे केस्टनर ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और कर को लेकर पिछले तीन सप्ताह से हो रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में 110 लोग घायल हुए हैं।
 
श्री केस्टनर ने समाचार चैनल बीएफएमटीवी को बताया कि पीली जैकेट पहनकर किए जा रहे इन प्रदर्शनों में झड़प के दौरान 20 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
राजधानी पेरिस की गलियों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ मास्क पहने अज्ञात लोग शामिल हो गए और उन्होंने इस सामाजिक आंदोलन को हाइजैक कर लिया। सोशल मीडिया पर सरकार की वित्तीय और आर्थिक नीतियों की आलोचना शुरू हो गई है। अमीर को लाभ पहुंचाने वाली और निम्न आय वर्ग की खरीदने की क्षमता घटाने वाली इन नीतियों का जमकर विरोध किया जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिर्फ पहचान-पत्र दिखाकर हाथोंहाथ मिल सकेगा आपको पांच किलो वाला गैस सिलेंडर...