Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रेंड्‍स ऑफ एमपी ने अमेरिका में धूमधाम से मनाई होली, चारों ओर बिखरे खुशियों के रंग

हमें फॉलो करें फ्रेंड्‍स ऑफ एमपी ने अमेरिका में धूमधाम से मनाई होली, चारों ओर बिखरे खुशियों के रंग
, सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (22:14 IST)
न्यू जर्सी। अमेरिका में बसे भारतीय अपने त्योहारों और परंपराओं बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे ही फ्रेंड्‍स ऑफ एमपी ने होली और वसंत के आगमन को बह़े ही धूमधाम से मनाया। 'पधारो म्हारा घर' पर करीब 20 परिवार इकट्ठा हुए। इन परिवारों ने एक-दूसरे के लिए मेहमान और मेजबान की भूमिका निभाई।

स्वादिष्ट नाश्ते के साथ ही गीत-संगीत और नृत्य के साथ यह धूमधाम से पर्व मनाया गया। होली के दिन सभी परिवारों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया। हर दिन को एक थीम के साथ मनाया गया।
webdunia

चार परिवारों ने त्योहारों में मेजबानी की। 'अपनापन' और 'एमपी का दोस्त' भी इन त्योहारों की थीम थी। बेतुल, मंदसौर, नीमच, अम्बाह, ओरछा जैसे शहरों से आने वाले लोगों ने ये त्योहारों धूमधाम से मनाया। 

2
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NTCA ने जारी की रिपोर्ट, दुनिया का सबसे व्यापक वन्यजीव सर्वेक्षण है बाघ गणना 2022