Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अफ्रीकी देश गांबिया में बाल विवाह पर पाबंदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें International News
- अनुपमा जैन

बंजुल, गांबिया। इस छोटे से अफ्रीकी देश में बाल विवाह पर पाबंदी लगा दी गई है। गांबिया के राष्ट्रपति याह्या जमेह ने यह घोषणा करते हुए कहा कि अब गांबिया में 18 वर्ष से कम आयु वालों के विवाह अथवा जबरन विवाह करने पर रोक लगा दी गई है। पश्चिम अफ्रीकी देश गांबिया अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक है। यहां की आबादी 18 लाख है।
जमेह ने कहा कि जल्द ही देश की संसद इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे देगी उन्‍होंने उम्मीद जताई कि 22 जुलाई को यह आदेश विधिवत लागू हो जाएगा। गौरतलब है कि 22 जुलाई 1994 को ही उनकी सैनिक सरकार ने सत्ता हासिल की थी।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग इस आदेश का पालन करेंगे उन्हें कड़ी से कड़ी सजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। (वीएनआई)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंगकोर वाट मंदिर में अशालीन कपड़े पहनकर नही जा सकेंगे