Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बकरे ने बचाई मुर्गे की जान, बाज ने किया हमला...

हमें फॉलो करें बकरे ने बचाई मुर्गे की जान, बाज ने किया हमला...
, गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (18:03 IST)
इंसान ही नहीं, कभी-कभी जानवर भी एक-दूसरे की जान बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाते हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरा मुर्गे को बाज के हमले से बचाता नजर आ रहा है।

खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक मुर्गा पार्क में घूम रहा था तभी आसमान से आए एक शिकारी बाज ने उस पर हमला कर दिया, बाज के हमले के बाद ऐसा लग रहा था मानो मुर्गे की जान बचना नामुमकिन है, लेकिन तभी पास खड़े एक बकरे ने मुर्गे को बचाने के लिए बाज पर हमला कर दिया और उसकी जान बचा ली।

इस वीडियो में दिख रहा है कि बकरा अपनी पूरी जान से बाज पर हमला करता है। 17 सेकंड के इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है और कई लोग बकरे को हीरो भी बता रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना नीदरलैंड्स के एक फार्म हाउस की है। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 बच्चों के खाते में आ गए 900 करोड़! जानिए पूरे मामले की सचाई