Publish Date: Tue, 03 Jul 2018 (18:44 IST)
Updated Date: Tue, 03 Jul 2018 (18:47 IST)
ईश्वर के चमत्कारों को लेकर कई बार फोटो और वीडियो आते रहते हैं। ईश्वर के चमत्कारों को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। दुनिया में ईश्वर के अस्तित्व को लेकर भी अपने तर्क-वितर्क होते रहते हैं।
डेली मेल पर छपी एक खबर के मुताबिक अलबामा में तूफान के फेसबुक लाइव फुटेज में यह दावा किया गया कि बादलों के बीच भगवान चलते हुए दिखाई दिए।
इस फेसबुक लाइव को को दस लाख से ज्यादा बार देखा गया। वीडियो पर करीब 7 हजार कमेंट आए। Solo Dolo नाम के इस व्यक्ति ने इस फेसबुक लाइव को किया।
इस वीडियो में यह कहते हुए भी दिखाई दे रहा है कि हमारे यहां जबर्दस्त तूफान आया है और इसमें सभी वस्तुएं उड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। व्यूवर्स ने कहा कि सफेद बादलों के बीच देखिए भगवान चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। (वीडियो सौजन्य : यूट्यूब)