Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर में घुसकर काट दिया संगीतकार का सिर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maxico
ओक्साका , शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (15:14 IST)
ओक्साका। दक्षिणी मैक्सिको में बंदूकधारियों ने एक संगीतकार के घर में घुसकर उनका सिर काट दिया और उसकी पत्नी और बेटे की भी हत्या कर दी।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि गुरुवार तड़के करीब ढाई बजे एक सशस्त्र गिरोह ने ओक्साका के जचिटैन स्थित संगीतकार के घर पर हमला किया और उन्होंने 40 वर्षीय विक्टर सैनचेज की हत्या कर दी। विक्टर 'सेन्सासियों कौरिबो' नाम के एक बैंड का गायक था। संगीतकार की पत्नी और 11 वर्षीय बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
ओक्साका में इस सप्ताह हुई यह इस तरह की दूसरी घटना है जिसमें पूरे परिवार की हत्या कर दी गई। थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसे हैं हमारे देश के सांसद?