Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जिम्नास्टिक डॉक्टर ने 265 महिलाओं और लड़कियों का किया यौन शोषण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gymnast doctors
चार्लोट , गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (14:13 IST)
चार्लोट। अमेरिकी जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डाक्टर लैरी नासार ने कम से कम 265 महिलाओं और लड़कियों का शोषण किया है। मिशिगन में एक जज ने मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान यह बात कही। डॉक्टर पर आरोप है कि उसने उपचार के बहाने दो दशक तक अपने मरीजों का यौन शोषण किया।
 
उसे पिछले सप्ताह 40 से 175 लड़कियों के शोषण का दोषी पाया गया था। इस मामले के चलते अमेरिकी जिम्नास्टिक के पूरे बोर्ड को इस्तीफा देना पड़ा है। मामले की अंतिम सुनवाई चल रही है। जज जेनिस कनिंघम ने कहा कि हमने 265 शोषितों का पता लगा लिया है। लाइव स्ट्रीमिंग, ट्विटर के जरिए सभी इस प्रक्रिया में शामिल हुए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अरुण जेटली ने पांच प्रतिशत बढ़ाया रेलवे बजट