Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाफिज सईद की पाकिस्तान सरकार को चुनौती, गिरफ्तार करो...

हमें फॉलो करें हाफिज सईद की पाकिस्तान सरकार को चुनौती, गिरफ्तार करो...
लाहौर , मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (07:30 IST)
लाहौर। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी। सईद ने कहा कि वह कश्मीरी लोगों के लिए लड़ना बंद नहीं करेगा।
 
सईद ने यहां एक रैली में कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो आए और करे। लेकिन मैं 2018 को कश्मीरियों के लिए समर्पित करना बंद नहीं करूंगा।
 
आतंकी सईद ने कहा कि अगर आपने हमें दबाने का प्रयास किया तो हम और मजबूत होकर उभरेंगे। उसे अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था। उसने कश्मीर मुद्दे पर अपनी भूमिका नहीं निभाने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आलोचना की।
 
सईद ने कहा कि अगर आप कश्मीर की स्वतंत्रता के लिये काम करने का संकल्प जताते हैं तो हम आपको (शरीफ को) फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रयास शुरू कर सकते हैं। इस कुख्यात आतंकी ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और भारत के दबाव की वजह से पाकिस्तान में हमारा मीडिया कवरेज प्रतिबंधित है। सईद को पाकिस्तान ने गत नवंबर में नजरबंद किया था। उसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरिया में हवाई हमले, 20 लोगों की मौत