Publish Date: Wed, 13 Dec 2017 (17:00 IST)
Updated Date: Wed, 13 Dec 2017 (17:24 IST)
बुडापेस्ट। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हाफ नेकेड सैंटा रन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैंटा के वेश में लोग सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। विदित हो कि यह एक चैरिटी इवेंट है जो हर साल आयोजित होता है। इसके जरिए फंड इकट्ठा किया जाता है जिससे स्थानीय जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है।
यह लगातार 14वां साल है जब हाफ नेकेड सैंटा रन का आयोजन किया गया। इस इवेंट के जरिए जरूरतमंद बच्चों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इवेंट को देखने के लिए भी काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
हाफ नेकेड होकर सैंटा रन आयोजित करने की परंपरा की शुरुआत सन् 2000 में हुई थी, जब कुछ एडवेंचर पसंद लोगों ने ऐसा किया था। इसके बाद बीते कुछ सालों में उत्तरी अमेरिका और दूसरे देशों में भी इस तरह के आयोजन हुए थे।