Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...जिसे कंठस्थ है हैरी पॉटर की सभी किताबें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Harry Potter
, सोमवार, 1 अगस्त 2016 (16:52 IST)
लंदन। दुनिया भर में तहलका मचाने वाले जेके रॉलिंग के उपन्यास 'हैरी पॉटर' में जिक्र किए गए वाकए और उसकी कहानी तो कई लोगों को याद होगी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाली 26 साल की रिबेका शरॉक को इस उपन्यास के सीरिज की सभी सात किताब शब्दश: याद हैं।
इतना ही नहीं, रिबेका को अपनी जिंदगी का हर वाकया याद है। उसे उन घटनाओं की भी याद है, जब वह महज 12 दिन की थी। दरअसल रिबेका ने जान-बूझकर हैरी पॉटर की किताबों को कंठस्थ नहीं किया है और न ही उसे उसकी बचपन की बातें किसी और ने बताई हैं। रिबेका दुनिया के ऐसे 80 लोगों में हैं, जो हाईली सुपिरियर ऑटोबॉयोग्राफिकल मेमोरी (एचसैम) से ग्रसित हैं। एचसैम ऐसी बीमारी है, जिससे प्रभावित व्यक्त को अपनी जिंदगी में घटित होने वाली घटना कई वर्षों बाद भी हूबहू याद रहती है।
 
 शरॉक का एक 60 मिनट का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्हें हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली किताब द फिलॉस्फर्स स्टोन के 17वें अध्याय की कहानी सुनाने के लिए कहा गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हुंडई की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी