Publish Date: Sat, 02 Dec 2017 (10:00 IST)
Updated Date: Sat, 02 Dec 2017 (10:11 IST)
होनोलूलू। अमेरिका के हवाई राज्य में शीत युद्ध की समाप्ति के बाद शनिवार को पहली बार सायरन बजा। उत्तर कोरिया की ओर से संभावित परमाणु हमले की स्थिति में पर्यटकों और नागरिकों को तैयार करने की कोशिश में यह सायरन बजाया गया।
हवाई के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि यह राज्य पहला है जहां शीत युद्ध के काल की चेतावनी प्रणाली का फिर से इस्तेमाल किया गया।
सूनामी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए धीमे अलर्ट का टेस्ट करने के बाद एक मिनट के लिए सायरन बजा। हवाई के नागरिक सूनामी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए सायरन सुनने के आदी हैं।
गवर्नर डेविड आइगे ने इस सप्ताह कहा था, 'मेरा मानना है कि यह जरुरी है कि हम हर आपदा के लिए तैयार रहें।' (भाषा)
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया