Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन में भारी बारिश, बाढ़ से हजारों विस्थापित

Advertiesment
हमें फॉलो करें heavy rain
बीजिंग , बुधवार, 25 मई 2016 (14:30 IST)
बीजिंग। चीन के मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को और अधिक बारिश होने की चेतावनी दी है जबकि इस प्राकृतिक आपदा के कहर के चलते हुन्नान प्रांत में 27,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।
सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह खबर देते हुए बताया कि भारी बारिश की वजह से क्षेत्र में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
 
हुन्नान बाढ़ नियंत्रण प्राधिकरण ने बताया कि प्रांत के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भागों में आंधी और बारिश ने 1,826 घरों को नष्ट कर दिया है। हुन्नान में पानी छोड़ने के लिए 4 बड़े जलाशयों के द्वार खोल दिए गए हैं।
 
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि कई परिसरों के जलमग्न होने के बाद जिआंगुआ काउंटी में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
 
भूस्खलन के कारण गुइदोंग काउंटी के नजदीक राजमार्ग का एक हिस्सा बाधित हो गया है और स्थानीय अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि मलबे को साफ करने में 20 दिन का समय लग जाएगा।
 
राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने यांग्त्जी, सोंगुआजियांग, हुआहे ओर पर्ल नदियों में पानी का स्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बारिश और बाढ़ का कारण अलनीनो है जिसका असर इस माह के आखिर तक कम हो पाएगा।
 
हाल के दिनों में देश के दक्षिण और पूर्व के इलाकों में बाढ़ की वजह से कम से कम 74 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,23,400 लोग विस्थापित हो चुके हैं। इसकी वजह से बहुत अधिक आर्थिक नुकसान भी हुआ है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

80 लाख के मकान! फिर भी भूखे मर गए...