Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में भारी बारिश, बाढ़, आंधी और तूफान से स्थिति भयावह

हमें फॉलो करें चीन में भारी बारिश, बाढ़, आंधी और तूफान से स्थिति भयावह
, शनिवार, 14 जुलाई 2018 (11:08 IST)
शंघाई। चीन में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी तूफान के कारण देशभर में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। चीन की सरकारी मीडिया ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।


भारी बारिश के कारण देश की बड़ी नदियां उफान पर हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध होने के अलावा रेल यातायात भी ठप हो गया है। बाढ़ के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

चीन के मौसम विभाग ने शनिवार को भी देशभर में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन संबंधी चेतावनी जारी की गई है। चीन के कई हिस्सों में प्रत्येक वर्ष इस मौसम में भारी बारिश के कारण बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ता है। चीन में बाढ़ के कारण प्रत्येक वर्ष सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है, लेकिन इस वर्ष मरने वाले लोगों की तादाद काफी कम है।
बाढ़ के कारण चीन के एक प्रांत में 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि एक अन्य प्रांत में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को चीन के कुछ हिस्सों में 80 मिलीमीटर प्रति घंटे बारिश होने का अनुमान जताया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी का वादा कर सिरफिरे आशिक से मॉडल को छुड़ाया, 12 घंटे तक चला हाईवॉल्टेज ड्रामा