Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में भीषण बर्फबारी, 7.3 इंच तक गिरी बर्फ, इमरजेंसी की घोषणा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका में भीषण बर्फबारी, 7.3 इंच तक गिरी बर्फ, इमरजेंसी की घोषणा
, रविवार, 30 जनवरी 2022 (17:09 IST)
अमेरिका के पूर्वी हिस्से में बर्फीले तूफान और तेज हवाओं के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूयॉर्क और पड़ोसी राज्य न्यूजर्सी, वर्जीनिया, मैरीलैंड और डेलावेयर ने सभी या राज्यों के कुछ हिस्से के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। न्यूयॉर्क में सेंट्रल पार्ट में 7.3 इंच तक बर्फ गिरी है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका में बर्फीले तूफान और तेज हवाओं के कारण न्यूयॉर्क और बोस्टन जैसे प्रमुख शहरों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इसे नेशनल वेदर सर्विस (एनसीडब्ल्यू) ने शनिवार को 'बम चक्रवात' कहा है। न्यूयॉर्क और मैसाचुसेट्स के सबसे ज्यादा प्रभावित हिस्सों में 2 फुट (61 सेंटीमीटर) बर्फ जम गई।

लोगों को सलाह दी गई है कि वह गैर जरूरी यात्रा करने से बचें। न्यूयॉर्क में के सेंट्रल पार्ट में 7.3 इंच तक बर्फ गिरी है। जिसके चलते क्षेत्रीय ट्रेनों को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। भारी बर्फबारी के कारण तमाम बिजनेस बंद पड़े हैं।

न्यूयॉर्क और पड़ोसी राज्य न्यूजर्सी, वर्जीनिया, मैरीलैंड और डेलावेयर ने सभी या राज्यों के कुछ हिस्से के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। शनिवार को अमेरिका के भीतर या बाहर की यात्रा से जुड़ी 3500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्‍यों स्‍वीडन और ब्र‍िटेन में महिलाओं और लड़कि‍यों को अपने अंडरगार्मेंट्स में चम्मच रखने का है नियम?