Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी न्यूजीलैंड में चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा

हमें फॉलो करें हिन्दी न्यूजीलैंड में चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा
, गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (23:37 IST)
नई दिल्ली। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत तथा न्यूजीलैंड के लोगों के बीच संपर्क पर जोर देते हुए न्यूजीलैंड की दूत जोना केम्पर्स ने गुरुवार को यहां कहा कि उनके देश में हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
 
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, हम दोनों सामान्य मूल्य साझा करते हैं जैसे राष्ट्रमंडल विरासत और लोकतंत्र। साथ में, एक भाषा भी जैसे अंग्रेजी और अब हिन्दी भी। जोना ने कहा कि दरअसल, हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
 
हमारे यहां भारतीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तकरीबन 1,85,000 लोग हैं जो न्यूजीलैंड में रह रहे हैं। वे हमारे देश की विकास गाथा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में जाने वाले भारतीय सैलानियों और छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।
 
‘न्यूजीलैंड-इंडिया सस्टेंबिलिटी चैलेंज 2017’ कार्यक्रम के इतर कहा कि वर्ष 2016 में न्यूजीलैंड जाने वाले सैलानियों की संख्या 58,000 थी, जबकि इसी अवधि में न्यूजीलैंड से 66,000 पर्यटक भारत आए। इसके अलावा उनका देश बॉलीवुड को भी आकर्षित कर रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शौचालय को लेकर बहू ने की पुलिस में शिकायत