Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी हिन्दुओं ने कमला हैरिस के समर्थन में बनाया हिन्दू फॉर कमला हैरिस समूह

हमें फॉलो करें अमेरिकी हिन्दुओं ने कमला हैरिस के समर्थन में बनाया हिन्दू फॉर कमला हैरिस समूह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (14:39 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) का समर्थन करने के लिए देश के कुछ हिन्दुओं ने मिलकर 'हिन्दू फॉर कमला हैरिस' (Hindus for Kamala Harris) समूह बनाया है। उनका मानना है कि वे भारत, अमेरिका और दुनिया के लिए अच्छी नेता होंगी।
 
मदद के वास्ते कमला हैरिस समूह बनाया : 'हिन्दू फॉर कमला हैरिस' समूह के संस्थापक सदस्यों ने कहा कि 'कमला देवी हैरिस को अमेरिका की 47वीं राष्ट्रपति' नियुक्त होने में मदद के वास्ते के यह समूह बनाया गया है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (59) ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से गुरुवार को स्वीकार कर ली।

 
ट्रंप एक आपदा हैं : समूह के एक सदस्य ने कहा कि हमें कमला हैरिस को जीतने में मदद करनी चाहिए। यह अमेरिका, भारत और दुनिया के लिए सबसे अच्छा परिणाम होगा। ट्रंप एक आपदा हैं। एक अन्य सदस्य ने कहा कि  जीत का एक सरल रास्ता है।


दूसरे पक्ष को खारिज किए बिना हैरिस की उम्मीदवारी को इसलिए समर्थन दें जिसके लिए वे खड़ी हैं। समूह ने हिन्दुओं से चुनाव में मतदान करने, अपने घर के पास कमला हैरिस के समर्थन में संकेतक लगाने और उनके चुनाव-प्रचार अभियान में मदद करने के लिए चंदा देने का आग्रह किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 किलो सोना पहन वेंकटेश्वर पहुंचे पुणे के भक्त, लोगों ने देखा तो कहा- इतना सोना देख बप्‍पी दा भी शरमा जाएंगे