Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन के राष्ट्रीय कानून के खिलाफ हांगकांग में लोगों का प्रदर्शन

हमें फॉलो करें चीन के राष्ट्रीय कानून के खिलाफ हांगकांग में लोगों का प्रदर्शन
, रविवार, 24 मई 2020 (14:46 IST)
हांगकांग। लद्दाख में एक तरफ जहां चीन भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर हांगकांग में उसके खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। हांगकांग के लोग चीन से आजादी की मांग कर रहे हैं। चीन को हांगकांग में तगड़ा झटका लगा है। हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ लाखों लोग सड़क पर उतर आए।
 
हांगकांग पुलिस ने चीन के प्रस्तावित सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ रविवार को सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे।
 
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का कड़ा विरोध किया है। चीन की राष्ट्रीय संसद के शुक्रवार को शुरू हुए सत्र के पहले दिन सौंपे गए इस प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य अलगाववादियों और विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के साथ ही विदेशी हस्तक्षेप और आतंकवाद पर रोक लगाना है। आलोचकों ने इसे ‘एक देश, दो व्यवस्थाओं’ की रूपरेखा के खिलाफ बताया है।
 
रविवार दोपहर को काले कपड़े पहने हुए प्रदर्शनकारी मशहूर शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट कॉजवे बे में एकत्रित हुए और प्रस्तावित कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
 
प्रदर्शनकारियों ने ‘हांगकांग के साथ एकजुट’, ‘हांगकांग को आजाद करो’ और ‘हमारे दौर की क्रांति’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित कार्यकर्ता टैम टैक-ची को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मास्‍क ‘रक्षा कवच’ है, लेक‍िन गलत इस्‍तेमाल हो सकता है ‘खतरनाक’