Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेक्सिको में ग्रेस तूफान से 8 की मौत, 3 लापता

Advertiesment
Hurricane Grace
मेक्सिको सिटी। पूर्वी मेक्सिको में आए ग्रेस तूफान की चपेट में आने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग लापता हो गए हैं।
 
वेराक्रूज प्रांत के गवर्नर कुइटलाहुआक गार्सिया ने बताया कि शनिवार को 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ वेराक्रूज पहुंचे ग्रेस तूफान से 20 से अधिक नगर पालिकाओं में बाढ़ आ गई। यह इस मौसम का दूसरा अटलांटिक तूफान है। उन्होंने कहा कि तूफान के कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता बताए गए है।
 
उन्होंने कहा कि तूफान प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और सेना के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए है। तूफान के बाद आई बाढ़ का पानी घरों में भर गया है और सड़के घंस गई है तथा कई इलाकों में कटी गई बिजली को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि नौतला नगर पालिका में आंधी और बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में फसल बर्बाद हो गई और सड़कों पर पानी भर गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अटल बिहारी बाजपेई के बाद कल्याण सिंह को सुनने के लिए उमड़ती थी भीड़...