Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्‍तान में बम धमाका, 8 चीनी इंजीनियरों समेत 12 की मौत की सूचना

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्‍तान में बम धमाका, 8 चीनी इंजीनियरों समेत 12 की मौत की सूचना
, शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (22:13 IST)
20 अगस्त की शाम पाकिस्तान के बलूचिस्तान एरिया के ग्वादर में हुई घटना

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर शहर में 20 अगस्त की शान हुए बम धमाके की ख़बर में बड़ी जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तानी मीडिया से ये जानकारी सामने आई है कि ये सुसाइड बम अटैक है। इसे खासतौर पर चीन द्वारा बनाए जा रहे प्रोजेक्ट को रोकने के लिए किए जाने का शक़ है। हालांकि, सुसाइड बम अटैक की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

बता दें कि इस धमाके में अभी चीन के 8 इंजीनियरों की मौत होने की सूचना है। लेकिन इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। क्योंकि कुछ और चीनी नागरिकों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले कई मजदूर और उनके बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे तालिबान का हाथ हो सकता है। लेकिन अभी तक तालिबान ने भी इसे लेकर कोई बयान नहीं जारी किया है। पाकिस्तान से आई जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान के ग्वादर में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इस घटना की सूचना के बाद चीन की एक विशेष टीम मौके पर पहुंचने वाली है। जो पूरी घटना की जांच करेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इटली के जनरल ने की अफगानिस्तान से NATO बलों की वापसी की आलोचना