Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 महीने की सजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 महीने की सजा
, शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (19:58 IST)
सिंगापुर। भारतीय मूल के एक व्यक्ति को सिंगापुर में शुक्रवार को 10 महीने की जेल, 10 बेंत मारे जाने और 3 हजार डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
 
रिपोर्ट के अनुसार दोषी करार दिए गए व्यक्ति मुरुगन, जोसफ ने पिछले साल खाना ऑर्डर किया लेकिन वह भुगतान करने से इंकार कर रहा था। उसने फुड स्टॉल के रसोइये पर हमला कर दिया।
 
अदालत में 45 वर्षीय मुरुगन जोसफ ने 5 आरोपों को स्वीकार कर लिया। मुरुगन पर 3,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई फसल आने से पहले ही नीमच में 22 किलो अफीम पकड़ी