Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूएई में भारतीय ने जीती 18.71 करोड़ की लॉटरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian expat
, मंगलवार, 4 जून 2019 (14:11 IST)
दुबई। यूएई में एक प्रवासी भारतीय ने एक मासिक लॉटरी में 27 लाख डॉलर (लगभग 18.71 करोड़ रुपए) की राशि जीती।
 
‘खलीज टाइम्स’ ने बताया कि संजय नाथ आर ने ‘बिग टिकट अबु धाबी’ की टिकट खरीदी थी। एक करोड़ दिरहम (27 लाख डॉलर) के बम्पर पुरस्कार का विजेता सोमवार को घोषित किया गया।
 
नाथ को पहला पुरस्कार मिला। लॉटरी के शीर्ष 10 विजेताओं में पांच अन्य प्रवासी भारतीय भी शामिल हैं। एक लाख दिरहम का दूसरा पुरस्कार प्रवासी भारतीय बिनू गोपीनाथन को मिला। रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी में बांग्लादेश को शिपक बरुआ को लैंड रोवर सीरीज 16 कार मिली। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में बसपा- सपा के गठबंधन पर ब्रेक लगने की इनसाइड स्टोरी