Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुबई में भारतीय बच्ची का यौन उत्पीड़न, पाकिस्तानी को जेल

हमें फॉलो करें दुबई में भारतीय बच्ची का यौन उत्पीड़न, पाकिस्तानी को जेल
, बुधवार, 30 नवंबर 2016 (08:52 IST)
दुबई। दुबई में एक आठ वर्षीय भारतीय बच्ची  के यौन उत्पीड़न तथा उसे जान से मारने की धमकी देने के दोष में पाकिस्तान के एक व्यक्ति को छह माह जेल की सजा सुनाई गई है।
 
कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टैंस ने 21 वर्षीय व्यक्ति को बच्ची को गलत तरीके से छूने और चूमने का दोषी पाया तथा उसे स्वदेश भेजने का आदेश दिया।
 
खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार, पेशे से साइट सुपरवाइजर इस पाकिस्तानी व्यक्ति ने भारतीय बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
 
अखबार के मुताबिक, घटना 29 अगस्त की है। अदालत ने व्यक्ति को कल छह माह के कारावास की सजा सुनाई और स्वदेश वापस भेजने का आदेश दिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, तापमान लुढ़का