Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत, बच्चे को बचाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत, बच्चे को बचाया
लंदन , बुधवार, 14 नवंबर 2018 (08:04 IST)
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत हो गई। हालांकि आपात स्थिति में किए गए ऑपरेशन के बाद उसके बच्चे को बचा लिया गया। लंदन में हुए हमले में तीर महिला के पेट से होते हुए उसके दिल तक पहुंच गया था।
 
पूर्वी लंदन के इल्फोर्ड इलाके में सोमवार को हुए हमले के दौरान 35 वर्षीय देवी उन्मथालेगाडू को पेट में चोट लगी। उसकी एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई जहां डॉक्टरों ने उसके बच्चे को बचा लिया।
 
स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने 35 वर्षीय महिला की हत्या के लिए 50 वर्षीय रमनोडगे उन्मथालेगाडू पर मंगलवार को आरोप लगाए। वह उसका पूर्व पति बताया जा रहा है।
 
महिला को सना मोहम्मद के नाम से जाना जाता था दूसरे पति से शादी से पहले उसने इस्लाम अपना लिया था। उसके पहले पति से उसे तीन बच्चे थे और इम्तियाज मोहम्मद नामक दूसरे पति से दो लड़कियां थी। सोमवार को हुए बच्चे का नाम उसके पिता ने इब्राहिम रखा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव सामग्री में क्यों हो रहा प्लॉस्टिक का उपयोग, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब