Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 36 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 36 मरे
सिंगापुर , सोमवार, 26 सितम्बर 2016 (11:57 IST)
सिंगापुर। इंडोनेशिया में आई बाढ़ तथा भूस्खलन के कारण अब तक 36 लोगों की मौत हो गई है तथा राहत और बचावकर्मी अभी भी बाढ़ में लापता 22 लोगों की तलाश कर रहे हैं।
स्थानीय आपदा एजेंसी के एक अधिकारी हरयादी वारगाडीब्राता ने रविवार को बताया कि इस सप्ताह आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन के बाद से अब तक 36 लोगों के शवों को निकाला गया है। आपदा अधिकारी ने कहा कि बाढ़ के कारण बेघर करीब 6,361 लोग अब भी सरकारी इमारतों तथा सैन्य स्टेशनों में रह रहे हैं।
 
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने बताया कि पश्चिमी जावा के गरूत में मूसलधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिसमें करीब 951 घर क्षतिग्रस्त तथा नदियों की धारा में बह गए। आपदा के कारण बेघर हुए लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन आश्रय स्थल और अस्थायी रसोई की व्यवस्था की गई है नुगरोहो ने कहा कि पश्चिमी जावा में दूसरी जगहों पर भी भारी बारिश हुई है जिसके कारण सुमेदांग क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिंदा है बोको हराम का अबू बकर शेकू, वीडियो जारी