Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किर्कुक पर आईएस के हमले में 18 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें IS
किर्कुक , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (12:32 IST)
किर्कुक। उत्तर पूर्वी इराक के तेल नगर किर्कुक पर शुक्रवार तड़के इस्लामिक स्टेट के हमले में 18 व्यक्ति मारे गए। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि  इस्लामिक स्टेट के हमले के बाद शहर में लड़ाई दोपहर बाद तक चलती रही। कुछ हमलावर शहर के होटलों तथा मस्जिदों में छिप गए। पेश मर्गा लड़ाकों ने उन्हें घेर लिया।
 
किर्कुक पर हमला मोसुल पर हमले के चार दिन बाद किया गया। यह पता नहीं चल सका कि इस्लामिक स्टेट ने किर्कुक पर हमला मोसुल पर हमले का बदला लेने के लिए किया या किसी अन्य उद्देश्य से। किर्कुक में मारे गए लोगों में से अधिकांश सुरक्षाकर्मी थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन में बम विस्फोट की साजिश का खुलासा