Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या लंदन पर हमले की तैयारी कर रहा रूस, पुतिन के साथी ने दी ब्रिटिश संसद उड़ाने की धमकी

हमें फॉलो करें क्या लंदन पर हमले की तैयारी कर रहा रूस, पुतिन के साथी ने दी ब्रिटिश संसद उड़ाने की धमकी
, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (09:34 IST)
रूस के यूक्रेन पर हमले को एक साल पूरे होने वाले हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध अभी भी जारी है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक करीबी साथी व्लादिमीर सोलोवयोव ने यूक्रेन के मददगारों को तबाह करने का जिक्र करते हुए ब्रिटेन की संसद को उड़ाने की धमकी दे डाली है।

खबरों के अनुसार, रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। रूस की उम्मीद के खिलाफ यूक्रेन के सैनिक मजबूती से डटे हुए हैं, क्‍योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं, जिससे रूस चिढ़ा हुआ है। इस बीच रूस के सरकारी टीवी चैनल पर लंदन पर हमले की धमकी दी गई है।

व्लादिमीर पुतिन के करीबियों में गिने जाने वाले व्लादिमीर सोलोवयोव हाल ही में एक शो के दौरान जनता से ब्रिटेन की संसद पर हमले से जुड़े सवाल पूछते सुने जा सकते हैं। उनका यह वीडियो यूक्रेन के गृहमंत्री के सलाहकार एंटॉन गेराशसेंको की तरफ से अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ साझा किया गया है।

इस बीच सोलोवयोव ने पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए लंदन पर हमला करने की अपील कर डाली। सोलोविओव को पुतिन का कट्टर समर्थक माना जाता है। इस वीडियो को यू्क्रेन के गृहमंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने टि्वटर पर शेयर किया है।

सोलोवयोव इस बात से भड़के हुए थे कि पश्चिमी देशों के समर्थन के चलते ही यूक्रेन अभी तक रूसी हमले के खिलाफ टिका हुआ है। हालांकि ज्यादातर समय रूस ने ही अपनी आक्रामक क्षमता से यूक्रेन को नुकसान पहुंचाया है। इसके बावजूद पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन भी समय-समय पर पलटवार करने में सफल रहा है। अब इस मदद पर रूस की निगाहें भी टेढ़ी हो रही हैं।

पुतिन के कट्टर समर्थक सोलोविओव ने आखिर में कहा, क्या वे वहां बैठकर सोचते हैं कि रेड लाइन नहीं है? ठीक है, चलो उन्हें दिखाते हैं कि अब और रेड लाइन नहीं। हमला करते हैं। सोलोविओव ने कहा, मैं सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमले की बात नहीं कर रहा, बल्कि संसद को निशाना भी बनाया जा सकता है।

सोलोविओव ने कहा, हम किसी को भी मान्यता नहीं देंगे। हमारे लिए कोई इंग्लैंड नहीं होगा, कोई फ्रांस नहीं और न ही कोई जर्मनी। यह कुछ नाजी देश हैं, जो कि रूस की हर चीज के खिलाफ खड़े हैं।
Edited By : Chetan Gour


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Jamiat Ulema-e-Hind : जिहाद के नाम पर बवाल किया तो नहीं करेंगे मदद : मदनी