Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान के परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट हैक, गुप्त सूचना तक पहुंचने का संदेह

Advertiesment
हमें फॉलो करें जापान के परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट हैक, गुप्त सूचना तक पहुंचने का संदेह
, शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (15:43 IST)
टोकियो। जापान के परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट पर साइबर हमला हुआ है। क्योडो न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि हैकरों ने परमाणु ऊर्जा आयोग की वेबसाइट को हैक कर लिया। हैकरों के आयोग की गुप्त सूचना तक पहुंचने का संदेह है, हालांकि रेडियोधर्मी सामग्री के संरक्षण से संबंधित शीर्ष-गुप्त डेटा लीक नहीं हुई है, क्योंकि यह एक अलग नेटवर्क में संग्रहीत है।
 
परमाणु नियामक को 26 अक्टूबर को इस बारे में जानकारी मिली। इसके बाद से नियामक ने नेटवर्क तक बाहरी लोगों की पहुंच को बंद कर दिया है और मौजूदा समय में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हैकर कहां तक पहुंच पाए थे? (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो विज्ञान संचार