Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PMO की क्यारियों में फुकुशिमा की हल्की रेडियोधर्मी मिट्टी डालेगा जापान!

Advertiesment
हमें फॉलो करें japan governement

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 28 मई 2025 (11:05 IST)
Japan news in hindi : जापान ने मंगलवार को कहा कि वह सुनामी से तबाह हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के पास से ली गई हल्की रेडियोधर्मी मिट्टी का उपयोग प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के कार्यालय के बाहर फूलों की क्यारियों में करने की योजना बना रहा है, ताकि यह साबित जा सके कि इसका पुनः उपयोग सुरक्षित है।
 
वर्ष 2011 की परमाणु आपदा के बाद विसंक्रमण कार्य के तहत फुकुशिमा प्रांत से मिट्टी को हटाया गया था और तब से यह अंतरिम भंडारण में रखी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अब इसमें से कुछ मिट्टी पुनः उपयोग के लिए सुरक्षित स्तर पर पहुंच गई है।
 
टोक्यो में इशिबा के कार्यालय में मिट्टी का उपयोग करने का उद्देश्य जनता को यह दिखाना है कि यह सुरक्षित है। फुकुशिमा आपदा के परिणामस्वरूप संयंत्र से बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी पदार्थ निकला था जिससे आसपास का क्षेत्र प्रदूषित हो गया था।
 
सरकार ने कहा कि वह सरकारी परिसरों में फूलों की क्यारियों और अन्य उद्देश्यों के लिए मिट्टी का पुनः उपयोग करने की योजना बना रही है। यह योजना मार्च में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों पर आधारित है और इसे अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का समर्थन प्राप्त है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रही गिरावट, Sensex 200 और Nifty 61 अंक फिसला