Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक ही हफ्ते में एलन मस्क से छिन गया नंबर 1 का ताज, जेफ बेजोस फिर सबसे अमीर

हमें फॉलो करें एक ही हफ्ते में एलन मस्क से छिन गया नंबर 1 का ताज, जेफ बेजोस फिर सबसे अमीर
, मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (16:05 IST)
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्‍क एक हफ्ते में ही फिर नंबर 2 पर आ गए। मस्क के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते उनसे सबसे अमीर व्‍यक्ति का ताज छिन गया। जेफ बेजोस अमीरों की सूची में फिर पहले नंबर पर आ गए।
 
फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, सोमवार को टेस्ला के शेयरों में करीब 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का सीधा असर एलन मस्क की संपत्ति पर पड़ा और एक दिन में उनकी संपत्ति में करीब 14 अरब अमेरिकी डॉलर की गिरावट आ गई। मस्क और बेजोस की संपत्ति में 6 अरब डॉलर का अंतर हैं।
 
जेफ बेजोस का नेटवर्थ अब 182.1 अरब डॉलर है। हालांकि सोमवार को जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन के शेयरों में भी 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से बेजोस की संपत्ति में 3.6 अरब डॉलर की कमी आई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1000 गर्लफ्रेंड रखने वाले इस्लामिक नेता को 1000 साल की सजा