Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

US: समलैंगिक संबंधों के दोषी पूर्व सैनिकों को राष्ट्रपति का क्षमादान

राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2 हजार लोगों को क्षमादान दिया

हमें फॉलो करें US: समलैंगिक संबंधों के दोषी पूर्व सैनिकों को राष्ट्रपति का क्षमादान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 27 जून 2024 (09:31 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने एक ऐतिहासिक गलती को सुधारा है। उन्होंने कल बुधवार को अमेरिका के उन पूर्व सैन्य कर्मियों को क्षमादान प्रदान किया जिन्हें सैन्य कानूनों के तहत समलैंगिक यौन (homosexual) संबंध बनाने का दोषी ठहराया गया था।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 60 वर्षों से अमेरिकी सेना में समलैंगिक यौन संबंधों को गैरकानूनी घोषित किया हुआ था। बाइडन ने सैन्य कानूनों के तहत साल 1951 से लेकर 2013 के बीच समलैंगिक संबंधों के दोषी करार दिए गए 2 हजार लोगों को क्षमादान दिया। 
 
मैं एक ऐतिहासिक गलती को सही कर रहा हूं : बाइडन ने एक बयान में कहा कि आज मैं अपने क्षमादान अधिकार का उपयोग करके कई पूर्व सेवा सदस्यों को क्षमा करने के लिए एक ऐतिहासिक गलती को सही कर रहा हूं जिन्हें केवल उनकी पहचान के कारण दोषी ठहराया गया था। उनके साहस और महान बलिदान के बावजूद हजारों समलैंगिक सैनिकों को उनकी लिंग पहचान के कारण सेना से बाहर कर दिया गया। इनमें से कुछ देशभक्त अमेरिकियों को कोर्ट-मार्शल का सामना करना पड़ा और दशकों तक इस अन्याय का बोझ ढोया।
 
क्या बोलीं कैरीन जीन पियरे : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने इस कदम को एक ऐतिहासिक गलती को सुधारने की दिशा में बढ़ाया गया कदम बताया और कहा कि अमेरिकी सेना का हर सदस्य सुरक्षित और सम्मानित महसूस करने का हकदार है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: IMD ने जताया भारी बारिश का अलर्ट, देश के कई हिस्सों में हुई मानसून की आमद