Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक को बड़ा झटका, इस काम में अमेरिका की मदद कर सकता है भारत...

हमें फॉलो करें पाक को बड़ा झटका, इस काम में अमेरिका की मदद कर सकता है भारत...
वॉशिंगटन , बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (10:45 IST)
वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को समर्थन दिए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है इसलिए पाकिस्तान पर नजर रखने में भारत उनकी मदद कर सकता है।
 
अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में आतंकवाद से लड़ने के लिए ट्रंप द्वारा हाल ही में  घोषित की गई नई रणनीति का जिक्र करते हुए हेली ने कहा कि इस रणनीति की अहम बातों में से एक भारत के साथ अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी विकसित करना है।
 
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में अमेरिका के हित आतंकवादियों की  सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करने में हैं, जो हमारे लिए खतरा हैं। साथ ही परमाणु हथियारों को आतंकवादियों की पहुंच से दूर रखना है, इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम हमारे राष्ट्रीय, ऊर्जा, अर्थव्यवस्था, कूटनीतिक और सेना के सभी तत्वों का इस्तेमाल करेंगे।
 
अमेरिका-भारत मैत्री परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हेली ने कहा कि ट्रंप ने  पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को समर्थन देने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अमेरिका,  अफगानिस्तान में खासतौर से आर्थिक और विकास के क्षेत्र में मदद के लिए भारत की ओर  देख रहा है। हमें अफगानिस्तान में वास्तव में भारत की मदद की जरूरत है। वे उस क्षेत्र में अच्छे पड़ोसी और साझेदार हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओवल कार्यालय में ट्रंप ने मनाई दीपावली