Publish Date: Fri, 16 Nov 2018 (12:41 IST)
Updated Date: Fri, 16 Nov 2018 (12:45 IST)
वॉशिंगटन। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के खिलाफ अमेरिका में आरोप लगाए गए हैं। विकिलीक्स ने गुरुवार की रात यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि असांज ने 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। विकिलीक्स ने बताया कि अभियोजकों ने अदालत में असांज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। असांज के खिलाफ कौनसे आरोप लगाए गए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है। (वार्ता)
Julian Assange, charge sheet, US court, WikiLeaks जूलियन असांज, आरोप पत्र, अमेरिकी अदालत, विकिलीक्स