Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वॉशिंगटन पोस्ट का सर्वे, अमेरिका में अगर आज चुनाव हों तो लोगों की पहली पसंद हैरिस होंगी

हमें फॉलो करें वॉशिंगटन पोस्ट का सर्वे, अमेरिका में अगर आज चुनाव हों तो लोगों की पहली पसंद हैरिस होंगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (14:33 IST)
Kamala Harris will be first choice: 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने अपने सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर वॉशिंगटन में यह जानकारी दी है कि अगर अमेरिका में आज चुनाव होते हैं तो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस लोगों की पहली पसंद होंगी।

 
हैरिस की लोकप्रियता बढ़ी : अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने गुरुवार को कहा कि बाइडन के चुनाव से अपना नाम वापस लेने के बाद से अब तक हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर 2 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किए हैं और रविवार तक वे आगे दिखाई दे रही हैं।

 
हैरिस सबसे पसंदीदा उम्मीदवार होंगी : खबर में कहा गया है कि आज राष्ट्रपति चुनाव हों तो हमारे सर्वेक्षण के अनुसार हैरिस सबसे पसंदीदा उम्मीदवार होंगी। समाचार पत्र के अनुसार हैरिस ने विस्कांन्सिन और पेंसिल्वेनिया में बढ़त बना ली है तथा मिशिगन में ट्रंप उनसे 1 प्रतिशत से भी कम अंतर से आगे हैं।

 
समाचार पत्र ने कहा कि हमारे सर्वेक्षण के अनुसार अगर आज चुनाव हो जाएं और हर राज्य में पिछले औसत के अनुसार मतदान होता है तो हैरिस इलेक्टोरल कॉलेज टैली में ट्रंप से पीछे हैं। फिर भी हैरिस के पास डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में राष्ट्रपति पद के लिए अधिक संभावनाएं हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वास्थकर्मियों के साथ हिंसा पर सरकार सख्‍त, 6 घंटे में FIR के आदेश