Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कार्ल मार्क्स के 'दी कैपिटल' की मूल प्रति का एक पृष्ठ 5,23,000 डॉलर में नीलाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें कार्ल मार्क्स के 'दी कैपिटल' की मूल प्रति का एक पृष्ठ 5,23,000 डॉलर में नीलाम
, बुधवार, 23 मई 2018 (20:10 IST)
बीजिंग। साम्यवाद के जनक कार्ल मार्क्स की एक पांडुलिपि का हस्तलिखित अकेला पृष्ठ 5,23,000 डॉलर में नीलाम हुआ है। माना जाता है कि यह पृष्ठ उनकी प्रसिद्ध किताब 'दी कैपिटल' की एक पांडुलिपि का हो सकता है।
 
 
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पृष्ठ सितंबर 1850 से अगस्त 1853 के बीच लंदन में मार्क्स के 1,250 पृष्ठों की टिप्पणियों का हिस्सा है जिसके आधार पर उन्होंने अपनी पुस्तक 'दी कैपिटल' को लिखा। मार्क्स के आर्थिक विचारों के विकास के अध्ययन की दृष्टि से ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं।
 
पांडुलिपि के इस पृष्ठ को चीन के उद्यमी फेंग लुन ने नीलामी के लिए रखा था। सोमवार को इसकी नीलामी की शुरुआती कीमत 3,00,000 युआन रखी गई जिसकी अंतिम बोली 33.4 लाख युआन (5,23,000 डॉलर) लगी। चीन के सरकारी पोर्टल चाइना.ओआरजी.सीएन के अनुसार इसमें ब्रिटेन के बैंक अधिकारी जेम्स विलियम गिलबर्ट की किताब प्रैक्टिकल ट्रिटिस ऑन बैंकिंग (बैंक व्यवसाय पर व्यावहारिक निबंध) पुस्तक के उद्धरण और विश्लेषण शामिल हैं।
 
इस नीलामी में मार्क्स समकालीन चिंतक और उनके साथ मिलकर साम्यवादी घोषणापत्र लिखने वाले फ्रेडरिक एंजल्स की एक हस्तलिखित पांडुलिपि भी 16.7 लाख युआन में नीलाम हुई। यह पांडुलिपि नवंबर 1862 में अखबार 'आलजेमेइने मिलिटरजेइटुंग' में प्रकाशित एंजल्स के लेख की है। रिपोर्ट के अनुसार इस मूल प्रति में एंजल्स ने एक लेख नवंबर 1862 में 'आलजेमेइने मिलिटरजेइटुंग' अखबार के लिए लिखा था। इस साल मार्क्स की 200वीं जयंती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैष्णोदेवी : एनजीटी ने पूछा, घोड़ा-खच्चर मालिकों के लिए कब तैयार होगी पुनर्वास योजना