Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लंदन : कई लोगों को चाकू मारने वाला हमलावर ढेर, पुलिस ने बताया आतंकी हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें लंदन : कई लोगों को चाकू मारने वाला हमलावर ढेर, पुलिस ने बताया आतंकी हमला
, रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (23:28 IST)
लंदन। स्ट्रीथम में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि स्ट्रीथम में सुरक्षा अधिकारियों ने हमलावर को मार गिराया है।
 
घटना को लेकर मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा था कि स्ट्रीथम में एक आदमी को हथियारबंद अधिकारियों ने गोली मार दी। मैट्रोपोलिटिन पुलिस ने इसे आतंकी वारदात बताया है। पुलिस ने कहा था कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ने कई लोगों को चाकू भी मारे हैं।
 
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा कि एक व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा स्ट्रीथम में मार गिराया गया है।  परिस्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घटना को आतंक से संबंधित घोषित किया गया है। पुलिस ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
 
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि दो लोग घायल हुए हैं। हम उनकी हालत की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
 
घटना की सटीक परिस्थितियां अभी अपुष्ट हैं लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति के हाथ में एक बड़ा सा चाकू देखा। इसके बाद संदिग्ध को मार गिराया गया।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और लंदन के महापौर सादिक खान ने ट्विटर पर आपातकालीन सेवाकर्मियों को धन्यवाद दिया।(Photo courtesy: Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जामिया, शाहीन बाग में गोली की घटना पर DSP चिन्मय बिस्वाल पर गिरी गाज