Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जर्नलिस्‍ट से प्‍यार, बिन ब्‍याही मां बनीं, फिर टूटा दिल, क्‍यों खास है इटली की PM Giorgia Meloni की Love Story?

हमें फॉलो करें Giorgia Meloni

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 14 जून 2024 (19:34 IST)
Georgia meloni : ये कहानी है इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की। फिलहाल वे इटली में हो रहे G7 Summit की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी और लव स्‍टोरी भी कम दिलचस्‍प नहीं है। उन्‍हें पहले एक टीवी जर्नलिस्‍ट से प्‍यार हुआ। फिर उनके साथ रहती हुईं बिन ब्‍याही मां बनीं। और फिर उनका दिल टूट गया, इसके साथ ही उनकी प्रेम कहानी यहीं खत्‍म हो गई। जानते हैं

कौन हैं मेलोनी : जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ था। वे इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। 47 साल की हैं। जब वह युवा थीं, तभी से सोशली एक्‍टिव थीं। कई आंदोलनों से जुड़ीं। इसके बाद उन्‍होंने सियासत में कदम रखा। वे कट्टर दक्षिणपंथी नेता हैं। अब वह यूरोप की सबसे ताकतवर नेता बन चुकी हैं।

मेलोनी की सियासी ताकत : मेलोनी के बारे में कहा जाता है कि जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तो देश और दुनिया में उन्हें लेकर असमंजस था, लेकिन बाद में उन्‍होंने अस्थिर इटली को एक स्थिर सरकार दी। इसके साथ ही यूरोपीय यूनियन में भी अपनी पार्टी को जिताकर खुद की स्थिति मजबूत की। आज उनकी उपस्‍थिति में जी7 समिट हो रहा है।
webdunia

ऐसी है मेलोनी की प्रेम कहानी : रिपोर्ट कहती है कि एक दिन मेलोनी को एक रैली के बाद टीवी चैनल में जाना था। वे दिनभर से भूखी थीं। शो के दौरान जैसे ही ब्रेक हुआ। उन्होंने तपाक से एक केला खा लिया। इसी समय उनकी आंखें एक टीवी जर्नलिस्ट से टकरा गईं, जो उन्हें ही देखे जा रहा था। दोनों की आंखें मिलीं तो हंसी रोक नहीं पाईं। दोनों की हंसी से एक कैमिस्‍ट्री पैदा हो गई। इस टीवी जर्नलिस्ट का नाम एंड्रिया गिआम्ब्रुनो है। जब शो खत्म हुआ तो दोनों मिले। बातचीत हुई। मुलाकात हुई। मिलना-जुलना बढ़ा तो प्यार गहरा गया। दोनों लंबे समय तक साथ रहे, हालांकि शादी नहीं की लेकिन पार्टनर बनकर रहने लगे।

कैसे हुआ दक्षिण और वाम का मेल : दिलचस्‍प बात है कि मेलोनी जहां कट्टर दक्षिण पंथी है उनके पार्टनर गिआम्ब्रुनो घोर वामपंथी हैं। इसके बाद भी दोनों में प्यार हो गया। दोनों साथ में घर पर रहते। फिर करीब तीन साल बाद उनके एक बेटी हुई। 2016 में पैदा हुई इस बेटी का नाम जिनेव्रा रखा गया। मेलोनी सियासत में आगे बढ़ रही थीं। अपनी पार्टी बना चुकी थीं। ये पार्टी पहचान बना रही थी। गिआम्ब्रुनो अपने जर्नलिज्म में बिजी थे।

और मेलोनी पीएम बन गईं : इटली के चुनाव में मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ने बहुमत हासिल किया और वो देश की प्रधानमंत्री बन गईं। हालांकि इसके साथ ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। उनका पार्टनर गियाम्ब्रुनो ने अक्टूबर 2023 ने बलात्कार को लेकर आनएयर कोई ऐसी सेक्सिस्ट टिप्पणी की, जिस पर जबरदस्त विवाद हो गया। मेलोनी को अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए रिश्ता खत्म कर लिया। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर अपने करीब एक दशक पुराने रिश्ते की समाप्ति की घोषणा की।
webdunia

अब जी7 से चर्चा में : इटली में जी7 देशों की मीटिंग हो रही है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जिस तरह सभी राष्ट्राध्यक्षों से मिल रही हैं, कभी नमस्ते करके तो कभी किस करके तो कभी हाथ मिलाकर दुनिया के ताकतवर नेताओं का स्वागत कर रही हैं, उससे वो दुनियाभर के मीडिया में छाई हुई हैं। खूबसूरत व्यक्तित्व की धनी मेलोनी की अदाएं फिदा कर रही हैं। वैसे मेलोनी की प्रेम कहानी कुछ कम दिलचस्प नहीं है।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Chandni Chowk Fire : चांदनी चौक अग्निकांड में करोड़ों स्‍वाहा, व्‍यापारी बोले- सबकुछ जलकर राख