Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक दशक तक लिव-इन में रहने के बाद इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी का पार्टनर से ब्रेकअप, क्‍या है वजह?

हमें फॉलो करें Giorgia Meloni
, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (18:34 IST)
Italy PM Giorgia Meloni : हाल ही में भारत में आयोजित जी-20 में हिस्‍सा लेने आईं इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी काफी सुर्खियों में रहीं थीं। लेकिन अब एक बार फिर से वे खबरों में हैं।

दरअसल, पीएम मेलोनी ने अपने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अपना रिलेशनशिप खत्‍म कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि वह लगभग एक दशक तक साथ रहने के बाद अपने पार्टनर से अलग होने जा रही हैं। बता दें कि उनके पार्टनर एंड्रिया रेप पर विवादित बयान से घिरे हुए थे।
क्‍या कहा मेलोनी ने : मेलोनी ने कहा— उनके रास्ते कुछ समय पहले ही अलग हो गए थे। यह घोषणा तब की गई जब ऑन-एयर टेलीविजन हस्ती जियाम्ब्रुनो को सहकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने का एक ऑडियो सामने आया।

प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और उनके पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो पिछले करीब एक दशक से साथ रह रहे थे। लंबे समय तक साथ में रहने के बाद उन्‍होंने यह फैसला लिया है। बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है।

कौन हैं एंड्रिया जियाम्ब्रुनो?
इटली की पीएम मेलोनी के पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो पेशे से एक पत्रकार हैं। वे टीवी के जाने-माने चेहरे हैं। एंड्रिया ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान रेप पीड़िता पर गलत कमेंट कर दिया था। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। दरअसल, एक शो के दौरान एंड्रिया ने बलात्कार पीड़िता पर ही कई सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर आप डांस कर रहे हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर आप इससे बचते हैं तो आप कई और चीजों से बच सकते हैं।

कब शुरू हुआ था दोनों का प्यार : बता दें कि जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम हैं और दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता हैं। पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से मेलोनी की मुलाकात साल 2015 में एक टीवी शो के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों धीरे-धीरे करीब आए और लिव-इन में रहने लगे। दोनों की एक 7 साल की बेटी जिनेवरा भी है।
Edited By : Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में सपा-कांग्रेस में मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दी धमकी