Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉस वेगास में 'मौत का कंसर्ट', 58 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल

हमें फॉलो करें लॉस वेगास में 'मौत का कंसर्ट', 58 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल
, सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (23:01 IST)
लॉस वेगास। अमेरिका के लॉस वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 58  लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे घातक घटना है। वहीं इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
webdunia
पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के तौर पर हुई है। वह नेवाडा निवासी है। वह मृत मिला। इससे पहले मैंडले बे की 32वीं मंजिल से गोलीबारी की रिपोर्टों पर स्वैट की एक टीम ने कार्रवाई की। यह होटल कसिनो संगीत समारोह स्थल के बगल में था।
 
लॉस वेगास मेट्रो पुलिस के शेरिफ जोसफ लोमबार्डो ने नेवाडा में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारा मानना है कि हमारे पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने खुद को मार लिया।’ जिस कमरे को हमलावर ने किराए पर लिया था उसमें से कम से कम आठ राइफलें मिली हैं।
webdunia
स्मार्ट फोन से ली गई फुटेज में दिख रहा है कि स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे के थोड़ी देर बाद गोलियां चलने की आवाज आने के बाद लोग चिल्लाने लगे और दहशत में भागने लगे।
webdunia
पुलिस ने कहा कि पैडॉक लास वेगास से करीब 130 किलोमीटर दूर एक शहर में रहता था। उसने प्रसिद्ध लास वेगास स्ट्रीप में स्थित विशाल होटल के ऊपर से नीचे भीड़ पर गोलीबारी की। वहीं इस्लामिक स्टेट समूह की प्रचार एजेंसी ने कहा कि समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
लोमबार्डों ने कहा कि पैडॉक की एक महिला मित्र के बारे में पता लगा है। इसको एक ऐसी शख्सियत बताया गया है, जो पुलिस के काम की हो सकती है। मैंडले बे के समीप में हजारों प्रशंसक संगीत समारोह में शिरकत कर रहे थे। यह तीन दिवसीय लोकसंगीत उत्सव का हिस्सा है ‘जिसे रूट 91’ के तौर पर जाना जाता है।
 
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने टि्टर पर पीड़ितों और परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि निर्मम त्रासदी से वह बेहद दु:खी हैं जबकि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इसे भयावह हमला करार दिया।
webdunia
चश्मदीदों ने बताया कि पैडॉक ने पहले देर तक गोलीबारी की और फिर से लगता है कि उसने बंदूक को रीलोड किया और फिर से गोलीबारी की।
 
मोनिक डिकर्फ ने सीएनएन को बताया, ‘हमने कांच टूटने जैसी आवाज सुनी तो हम यहां-वहां यह देखने लगे कि क्या हुआ है और फिर सुना की गोली चली, गोली चली, गोली चली।’ उस समय लोकप्रिय गायक जेसन एल्डीन स्टेज पर थे और जब गोलीबारी शुरू हुई, तब वह अपना संगीत समारोह खत्म करने वाले थे।
 
गोलीबारी की पिछली सबसे घातक घटना जून 2016 में हुई थी। जब ओरलैंडो के एक नाइट क्लब में गोलीबारी में 49 लोगों की मौत हुई थी। एल्डीन ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से कहा कि वह और उनका बैंड सुरक्षित है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मशहूर मराठी लेखक एच एम मराठे नहीं रहे