Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Egypt Church Fire : मिस्र में चर्च में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत, 14 झुलसे

हमें फॉलो करें Egypt Church Fire : मिस्र में चर्च में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत, 14 झुलसे
, रविवार, 14 अगस्त 2022 (17:08 IST)
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के एक चर्च में रविवार को आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 14 अन्य झुलस गए। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

देश के कॉप्टिक चर्च ने यह जानकारी दी। चर्च ने स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अबू सेफीन चर्च में लगी। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस द्वितीय के साथ फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निवेशकों को प्रेरणा देती है राकेश झुनझुनवाला की कहानी, जानिए कैसे बने थे बिग बुल...