Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्विटर के बाद अब मेटा दिखाएगा ‘हजारों’ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता

हमें फॉलो करें ट्विटर के बाद अब मेटा दिखाएगा ‘हजारों’ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता
, सोमवार, 7 नवंबर 2022 (11:55 IST)
न्यूयॉर्क, ट्विटर में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद फेसबुक की मूल कंपनी मेटा भी बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना बना रही है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि यह संभवत: पिछले एक साल में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी में सबसे बड़ी छंटनी होगी।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार मेटा से हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। मेटा के कुल कर्मचारियों की संख्या 87,000 है। कर्मचारियों को बुधवार से नौकरी से निकाले जाने की शुरुआत हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों से कहा है कि वे इस सप्ताह से किसी गैरजरूरी यात्रा पर नहीं जाएं। कंपनी के 18 साल के इतिहास में यह कर्मचारियों की सबसे बड़े स्तर पर छंटनी होगी।

मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी उच्च प्राथमिकता वाले वृद्धि क्षेत्रों में छोटी संख्या में निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा, ‘2023 के अंत में हमारे संगठन का आकार आज के बराबर ही होगा या उससे कुछ छोटा होगा।’
Edited By Navin Rangiyal (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशाखापत्तनम में PM मोदी के दौरे को लेकर BJP और YSRC आमने-सामने