Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया भर के समुद्रों में मूंगों की चट्‍टानों का बीमा

हमें फॉलो करें दुनिया भर के समुद्रों में मूंगों की चट्‍टानों का बीमा
, शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (18:00 IST)
लंदन। एक अहम समाचार है कि दुनिया भर के समुद्रों में पाई जाने वाली मूंगों की चट्‍टानों का विभिन्न सरकारों ने बीमा कराया है। आप पूछ सकते हैं कि मूंगे की एक चट्‍टान की कितनी कीमत हो सकती है ? आप इसके पर्यटन में महत्व से समझ सकते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि समुद्रों में पाई जाने कई तरह की मछलियां सिर्फ इन चट्टानों के आसपास ही पाई जाती हैं और ये कहीं नहीं पाई जाती हैं। 
 
ये चट्‍टानें मत्सय पालन में बहुत सहायक होती हैं। इनके कारण विनाशकारी और खतरनाक समुद्री लहरों से समुद्र तटों की सुरक्षा होती है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनका आपके लिए कितना महत्व है। शायद आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि इनके बिना आपका भविष्य अंधकारमय हो सकता है क्योंकि ये जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को सीमित करती हैं। पर इन्हें बचाने के और भी अधिक कारण हो सकते हैं। और बढ़ती जरूरतों के कारण ही इनका बीमार कराया जा रहा है।    
 
आपको यह जानकर यह आश्चर्य होगा कि मेसोमेरियन रीफ के गृह क्विंटाना रू में मूंगों की चट्‍टानों की लंबाई 600 मील (एक हजार किलोमीटर) है और यह दुनिया में मूंगे की दूसरी बड़ी चट्‍टान है और इसके चलते प्लाया डेल कारमेन जैसे शहरों में बहुत सारे पर्यटक आते हैं। 
 
अगर ये चट्‍टानें न हों तो इस इलाके के सफेद बालू के समुद्र तटों का नामोनिशान भी न रहे। लेकिन इन चट्‍टानों को भी कैटेगरी 4 या 5 के हरीकेन (समुद्री तूफान) चट्‍टानों के कम से कम 60 फीसदी जीवित मूंगों को नष्ट कर देते हैं। 
 
ओशियंस डीपली के अनुसार क्विंटाना रू की नई बीमा पॉलिसी में यह बात अनिवार्य रूप से लागू की गई है। इसमें कहा गया है कि अगर कैटगरी 4 या 5 का समुद्री तूफान समुद्र तट के कुछ हिस्सों को प्रभावित करता है तो यह पॉलिसी बेचने वालों को तुरंत ही प्रभावित हिस्से की मरम्मत और इसके पुनरुत्‍थान काम के लिए पैसे चुकाने होंगे ताकि क्षेत्र को बहुमूल्य बनाए रखा जा सके।    
 
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मूंगों की चट्‍टानों का पुन: निर्माण करने के लिए सरकार कितनी राशि देगी। हाल ही में सम्पन्न हुई वर्ल्ड ओशियन समिट के कार्यकारी उपाध्यक्ष पॉल जार्डीन का कहना है कि ' हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब हम समुद्रों की बात करते हैं तब इसे ज्यादातर लोग इसे एक सभी के लिए फ्री सम्पत्ति समझते हैं। पर जब हम समुद्र की पर्यावरणीय सेवाओं के बारे में सोचते हैं, तब उद्योगों और कारोबारों की यह पॉलिसी वास्तव में एक ऐसा बीमा है जोकि तभी दिया जाता है जबकि बड़े और भयानक तूफानों के कारण धीरे-धीरे होने वाला नुकसान हो। लेकिन कई धीरे-धीरे होने वाले नुकसान ऐसे होते हैं जिनका कोई बीमा नहीं होता है। जैसेकि 
 
दुनिया के समुद्रों का गर्म होना या इनमें एसिड की मात्रा का बढ़ना। फिर भी सरकारों ने इन चट्‍टानों का महत्व समझा है। 
 
विदित हो कि वर्ष 2016 में मेक्सिको के तीन राज्यों, युक्टान, कैम्पैचे और क्विंटाना रू, ने वर्ष 2030 तक अपने-अपने समुद्रों में रीफ सिस्टम्स का 20 फीसदी पुनरोद्धार करने की सहमति दी है। सैद्धांतिक रूप से समुद्र तटों को सुरक्षित बना  के लिए दलदली भूमि और वर्षावनों के लिए भी योजनाएं बनाई जाती हैं। विदित हो कि ये जंगल कॉर्बन की मात्रा को स्टोर करते हैं और जीव विविधता को बढ़ाने का काम करते हैं।   
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक उथल-पुथल से बढ़ी सोने-चांदी की चमक