Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैक्सिको में विरोध प्रदर्शन में 6 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

हमें फॉलो करें मैक्सिको में विरोध प्रदर्शन में 6 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
, सोमवार, 20 जून 2016 (15:45 IST)
वाहाका। दक्षिण मैक्सिको में एक विरोध प्रदर्शन में पुलिस और शिक्षकों के बीच हुई झड़पों के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी जिसके कारण 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
यह हिंसा रविवार को पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़े जाने के बाद से शुरू हुई। पुलिस वाहाका राज्य में एक सप्ताह से चल रहे अवरोध को खत्म करने के लिए कार्रवाई कर रही थी। इस अवरोध के तहत वाहाका राज्य के शहर असुनसियॉन नॉशिचलैन में सड़क जाम कर दी गई थी और कुछ वाहनों को आग लगा दी गई थी।
 
वाहाका में कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व नेशनल एजुकेशन वर्कर्स कॉर्डिनेटर (सीएनटीई) यूनियन कर रहा है। यह विरोध प्रदर्शन शिक्षा में सुधार के खिलाफ और यूनियन के दो नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ है। 
 
राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग ने शुरुआत में अधिकारियों के हथियारों से लैस होने की बात से इंकार किया था और आरोप लगाया था कि खबरों में अधिकारियों को बंदूकों के साथ दिखाई जाने वाली तस्वीरें 'झूठी' हैं।
 
लेकिन बाद में संघीय पुलिस प्रमुख एनरीके गेलिंडो ने कहा कि अज्ञात लोगों द्वारा पुलिस और लोगों पर हथियारों से वार किए जाने के बाद एक सशस्त्र इकाई को तैनात किया गया था। गेलिंडो ने कहा कि शिक्षक इन चीजों में शामिल भी नहीं थे।
 
संघीय एवं राज्य सरकारों ने एक साझे बयान के जरिए सीएनटीई से खुद को इन अज्ञात समूहों से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी खबरें हैं कि कुछ हिंसक समूह वहां मौजूद थे जिन्होंने कई दिनों तक सड़कें जाम कीं और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को अवरुद्ध किया। वाहाका के जन सुरक्षा सचिव जॉर्ज अल्बर्टे रुइज मार्टिनेज ने कहा कि मरने वाले 6 लोग आम नागरिक थे।
 
उन्होंने कहा कि अन्य 55 घायल लोगों में संघीय और राज्य अधिकारी थे। इनमें से 8 लोग गोलियों से घायल हुए हैं। कम से कम 53 आम नागरिक भी घायल हुए। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जावा में भूस्खलन तथा बाढ से 35 लोगों की मौत